भारत में 4जी तकनीक का विस्तार हो गया है। लेकिन एयरटेल ने घोषणा की है कि वह 5G तकनीकी जल्द ही भारत में ला देगा और वह ट्रायल भी कर चुका है। रिलायंस जियो ने भी घोषणा की है कि वह 5G सेवाओं का रोल आउट करेगा 2021 में।अंबानी ने यह भी कहा कि भारत में 5G नेटवर्क के प्रवेश से देश को “आत्म निर्भार” बनने के प्रयासों में मदद मिलेगी और यह देश को चौथी औद्योगिक क्रांति में भी अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगा।
5G प्रौद्योगिकी क्या है?
5जी भविष्य की संचार प्रौद्योगिकी है जो 10 से 12 जीबी पर सेकंड के रेट पर डाटा को ट्रांसफर करने में प्रयुक्त की जा सकती है। 5G पांचवीं जेनरेशन की तकनीक है,जो नई क्षमताओं को ला रही है जो लोगों, व्यवसायों और समाज के लिए अवसर पैदा करेगी।
5G प्रौद्योगिकी के आने से क्या लाभ होंगे?
स्वास्थ्य के क्षेत्र में 5G प्रणाली सर्जिकल रोबोटिक्स द्वारा क्रांति लाने में सक्षम है। विनिर्माण के क्षेत्र में रोबोटिक्स के द्वारा 5G का कुशलता पूर्वक उपयोग किया जा सकता है।विशेषकर उन जगहों पर जहां पर मानव द्वारा कार्य नहीं किया जा सकता या मानव के कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण ना हो। कृषि के क्षेत्र में सिंचाई फसल निगरानी और पशुधन प्रबंधन आदि में भी किया जा सकता है।5G से लोग अपने घर को इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर या सेंसर टेक्नॉलजी से लैस करके वायरलेस नेटवर्स से कनेक्ट कर सकते हैंl उदाहरण के लिए, घर के सिक्यॉरिटी सिस्टम को वायरलेस नेटवर्क के जरिए दूर से ही कंट्रोल किया जा सकेगाl
5जी प्रौद्योगिकी की खामियां।
इस प्रौद्योगिकी से साइबर अटैक की समस्या बढ़ जाएगी। घरों में ऑटोमेटिक लॉक लगने के कारण उसे हैक किया जा सकता है। स्मार्ट घर आईओटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका एवं घरों से जिसे सभी उपकरण इंटरनेट से जुड़े होते हैं और 5G तकनीक से उन्हें नियंत्रित किया जाता है और उसे साइबर अपराधियों द्वारा अपने कब्जे में लिया जा सकता है ।
5G तकनीक से जुड़ी चुनौतियां
स्थानीय नियम तथा प्रक्रियाएं विषमता से ग्रसित हैं। भारत में स्पेक्ट्रम की कीमतें अन्य देशों की तुलना में अधिक है। साइबर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का अभाव है जिसे नए तरीके से बनाया जाना चाहिए। स्वदेशी प्रौद्योगिकी की निर्माण प्रक्रिया काफी धीमी है। भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का अभाव है। 5जी प्रौद्योगिकी के विकास के लिए विशाल निवेश की आवश्यकता है।
5G। Lanch
भारत में 5G नेटवर्क को लेकर तैयारी जोरो शोरो से चल रही है और अब 2022 में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में साल 2021 में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए। मगर जब तक 5जी सर्विस नहीं आती है तब तक इन 5जी स्मार्टफोन को खरीदना यूजर्स को लिए कोई खास फायदे का सौदा नहीं है।
5G। 2022मे 13 शहर में लांच होगा।
2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी। लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा।
5G भारत में जल्द ही आ रहा है। अगर आपने हाल ही में एक 5G स्मार्टफोन खरीदा है या फिर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप जल्द ही भारत में हाई-स्पीड 5G इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन 13 शहरों में रहने वालों को सबसे पहले सर्विस प्राप्त होगी। फिलहाल यह देखना है कि देश में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कितना भुगतान करना पड़ेगा।